आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंबिहार

24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में हवन पूजन दीक्षा संस्कार एवं अन्य संस्कार एवं टोली विदाई समारोह के साथ ही यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।

शिवाजीनगर  । शिवाजीनगर  प्रखंड के रहियार उत्तर पंचायत के महावीर स्थान चितौड़ा के प्रांगण मे आयोजित 24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन हवन पूजन, दीक्षा संस्कार मे 250 गायत्री परिजनो ने दीक्षा संस्कार  , मुंडन संस्कार ,अन्नप्राशन संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार के साथ ही पूर्णाहुति के साथ ही गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ।  परिजनों की भीड़ उमर पडी। यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण की साथ ही गायत्री महायज्ञ कराया गया। महायज्ञ होने से चितौड़ा गांव एवं आसपास के इलाकों का वातावरण भक्ति में बना हुआ है। गायत्री महायज्ञ संपन्न होने के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली प्रज्ञा टोली को मिथिला रीति रिवाज के अनुसार भाग चादर माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यज्ञ समिति एवं परिजनो एवं ग्रामीणों में गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक राम तपस्या आचार्य,   डॉ डी पटेल सहायक, पवन कुमार गायक एवं अर्पित पांडे तबला वादक ने अपने सारगर्भित प्रवचन से श्रोताओं को मंत्र मुक्त करते रहे ।  इस अवसर पर टोली नायक राम तपस्या आचार्य ने कहा मनुष्य की पात्रता का विकास तप के द्वारा होता है। उन्होंने कहा गुरुदेव योग ऋषि श्री राम शर्मा आचार्य ने अवतार प्रज्ञा अवतार के रूप में कलयुग में इस धरा धाम पर आए मनुष्य में विचार परिवर्तन के लिए एवं मनुष्य को फिर से देवता बनाने के लिए फिर से समय आ गया है। धरती पर सतयुग की अवतरण अवश्य ही होगी इसका समय 2024 से 2048 निर्धारित किया गया है। कहा अच्छा विचार ही हमारे जीवन बने कर्म में जब बदलेगा तो परिणाम अच्छा होगा। मौके पर रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा, ट्रस्टी सदस्य अनीता दीदी, महायज्ञ समिति चितौड़ा के अध्यक्ष कुशेश्वर सिंह, मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह,  विनय कुमार  राम बालक सिंह , रामकुमार मंडल , वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार मंडल, वरुण कुमार, संजीत कुमार मंडल,  तरुण कुमार, पीतांबर मंडल, जामुन यादव, मधु दीदी, पुष्पांजलि दीदी, मीरा दीदी , प्रियंका कुमारी  ,शिव कुमार, विवेक कुमार, डॉ उमेश कुमार सिंह, तेतरी दीदी, राम करण मंडल, राम भजन मंडल ,हरेराम मंडल,गणेश भगवान, दामोदर नारायण मंडल, विकाश कुमार,  रमेश प्रसाद सिंह, शशी कुमार सिह,अजय कुमार मंडल, भोला मंडल,राम कृष्ण मंडल , बी पी सिंह,गंगाराम मंडल भंडारी, सुभाष सिंह,  राम प्रयास मंडल, फुल बाबू मंडल, आनंद लाल मंडल, मंतोष मंडल सहित  अन्य गायत्री परिजनो और ग्रामीणो ने भाग लिया। समाचार के साथ विदाई समारोह में भाग लेती यज्ञ समिति के सदस्य और कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं श्रद्धालुओं की फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button