आस्थाएक्सक्लूसिव खबरेंबिहार

चितौड़ा मे 24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन हवन यज्ञ दीक्षा संस्कार, जनेऊ संस्कार, पुंसवन संस्कार ,मुंडन संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार के लिए उमडी परिजनों एवं श्रद्धालुओं की भीड़।

शिवाजीनगर ।↔ प्रखंड के रहियार उत्तर पंचायत के महावीर स्थान चितौड़ा के प्रांगण मे आयोजित 24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन  हवन पूजन, दीक्षा संस्कार मे 250 गायत्री परिजनो ने दीक्षा संस्कार मे भाग ली  , मुंडन संस्कार ,अन्नप्राशन संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार में परिजनों की भीड़ उमर परी। यज्ञ आचार्य द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण की साथ ही गायत्री महायज्ञ कराया गया। महायज्ञ होने से चितौड़ा गांव एवं आसपास के इलाकों का वातावरण भक्ति में बना हुआ है।  शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक राम तपस्या आचार्य,   डॉ डी पटेल सहायक, पवन कुमार गायक एवं अर्पित पांडे तबला वादक ने अपने सारगर्भित प्रवचन से श्रोताओं को मंत्र मुक्त करते रहे ।  इस अवसर पर टोली नायक राम तपस्या आचार्य ने कहा मनुष्य की पात्रता का विकास तप के द्वारा होता है। तप का अर्थ है कि आदर्श के प्रति निष्ठावान रहकर निरंतर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कष्ट और कठिनाइयों को सहते हुए निरंतर प्रयत्नशील रहना। पात्रता की विकास जब होती है तो गुरु का तप पुण्य एवं ज्ञान का अंश मिलता हुआ चला जाता है और शिष्य का व्यक्तित्व अगर उठता हुआ चला जाता है ।जीवन की कुशलता संस्कारों से निखरती है संस्कार के द्वारा मनुष्य के अंदर में मानवीय गुणो की विकास होती है । आज यज्ञ में जनेऊ संस्कार, मंत्र दीक्षा संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार आदि संस्कार कराए गए। मनुष्य में सद्गुण ,सद्विचार ,सदभावना, प्रेम, दया ,करुणा से  ही मनुष्य में देवत्व का उदय होता  है । ईर्ष्या द्वेष की कठोरता समाप्त हो तभी प्रेम सहयोग सद्भावना से ही मनुष्य की गणना बढ़ती है ।उन्होंने कहा अच्छा विचार ही हमारे जीवन बने कर्म में जब बदलेगा तो परिणाम अच्छा होगा। इस अवसर पर शांतिकुंज के प्रतिनिधि के टोली नायक के अध्यक्षता में यज्ञ समिति सदस्यों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मौके पर रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा, ट्रस्टी सदस्य अनीता दीदी, महायज्ञ समिति चितौड़ा के अध्यक्ष कुशेश्वर सिंह, मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह,  विनय कुमार  राम बालक सिंह  रामकुमार मंडल , वार्ड सदस्य धर्मेंद्र कुमार मंडल, वरुण कुमार, संजीत कुमार मंडल,  तरुण कुमार, पीतांबर मंडल, जामुन यादव, मधु दीदी, पुष्पांजलि दीदी, मीरा दीदी , प्रियंका कुमारी  ,शिव कुमार, विवेक कुमार, डॉ उमेश कुमार सिंह, तेतरी दीदी, राम करण मंडल, राम भजन मंडल ,हरेराम मंडल,गणेश भगवान, दामोदर नारायण मंडल, विकाश कुमार,  रमेश प्रसाद सिंह, शशी कुमार सिह,अजय कुमार मंडल, भोला मंडल,राम कृष्ण मंडल , बी पी सिंह,गंगाराम मंडल भंडारी, सुभाष सिंह,  राम प्रयास मंडल, फुल बाबू मंडल, आनंद लाल मंडल,  सहित  अन्य गायत्री परिजनो और ग्रामीणो ने भाग लिया। समाचार के साथ भव्य कलश यात्रा एवं प्रवचन करते शांतिकुंज के टोली फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button