

रोसड़ा। शारदीय नवरात्रा के अवसर पर रोसड़ा अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो मे कलश स्थापित कर प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा आराधना की गई।इस अवसर पर गायत्री पीठ रोसड़ा मे विधिवत ढंग से मंत्रोच्चारण के साथ ही मुख्य यजमान एवं परिजनो के द्वारा कलश स्थापित कर नौ दिवसीय अनुष्ठान किया गया। कलश स्थापना व पांच कुण्डीय हवन यज्ञ कार्यक्रम को परिब्राजक प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर परिजनो के द्वारा नौ दिनो मे 24 हजार गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान का संकल्प लिया गया। वही रोसड़ा शहर के बड़ी दुर्गा स्थान,छोटी दुर्गा दुर्गा स्थान,सहित विभिन्न दुर्गास्थानो, मंदिरों मे विधिवत ढंग से विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ ही कलश स्थापना की गई नवरात्र के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह बने मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों के द्वारा कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापना के साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में का वातावरण भक्ति में बना हुआ है। इस अवसर पर गायत्री पीठ रोसड़ा के मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा, मुख्य यजमान दीपक ठाकुर,सह पत्निक रीता देवी, भारती कुमारी, गीता देवी, पल्लवी कुमारी, स्वाति कुमारी, कौशल्या देवी, राजा शर्मा, अजीत कुमार,ट्रस्टी सदस्य आनंद बजाज सहित अन्य की सहयोग सराहनीय रही। समाचार के साथ अनुष्ठान करते मुख्य यजमान,अपनी वक्तव्य देती मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा एवं अन्य फोटो संलग्न।