आस्थाबिहारलेटेस्ट खबरें
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ तैयारी को लेकर गायत्री परिवार के परिजनों की रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ मे बैठक आयोजित की गई।

रोसड़ा। गायत्री शक्तिपीठ रोसड़ा के प्रांगण मे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तैयारी को लेकर गायत्री परिवार के परिजनो,कार्य कर्ताओ की बैठक रविवार को मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।आगामी 7 /023 फरवरी से 10/ 023 फरवरी तक 24 कुण्डीय महायज्ञ होगी। बैठक को मुजफ्फरपुर जोन से पधारे बिलट बाबू,अशोक कुमार , राम बालक शास्त्री, ने संबोधित करते हुए कहा युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के की भविष्यवाणी आज पूरी दुनिया में साकार हो रही है। उन्होंने कहा था सबसे पहले व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण , समाज निर्माण, देश निर्माण एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्माण करना जरूरी है, उन्होंने कहा गुरुदेव ने 20 वर्ष पूर्व जो भविष्यवाणी की थी वह आज शत प्रतिशत लागू हो रहा है। गुरुदेव ने धरती पर देवत्व की अवतरण के लिए ही गायत्री को चुना था और गायत्री माता की साधना एवं यज्ञ से धरती पर स्वर्ग की अवतरण होगी यज्ञ वनस्पति विज्ञान एवं मनुष्य को ठीक-ठाक करने के लिए है। साधना और चेतना व्यक्ति में बढ़ता है तो सतोगुण व्यक्तित्व का निर्माण होता है। मौके पर मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा, ट्रस्टी सदस्य आनंद बजाज, रामाश्रय भास्कर, ललिता देवी, अनीता दीदी, रोसड़ा नगर परिषद मुख्य पार्षद प्रतिनिधी सह वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह, अरविंद लाल, दीपक ठाकुर, सुभाष चंद्र साहू, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, शिवकुमार , मामराज अग्रवाल, अरविंद प्रसाद, सरोजिनी देवी, अन्नपूर्णा देवी,मधु देवी,पुष्पांजलि देवी, मीडिया प्रभारी नीतीश सर्राफ , सुभाष सिंह, प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर पत्रकार बैद्यनाथ सहनी अजीत वर्मा, सहित अन्य गायत्री परिजनों ने भाग लिया। समाचार के साथ बैठक करते मुजफ्फरपुर जोन से पधारे एवं बैठक मे भाग लेते परिजनो की फोटो संलग्न।