एक्सक्लूसिवबिहारलेटेस्ट खबरें
भाजपा प्रदेश के संगठन प्रभारी भिखूभाई दलसानिया ने बल्लीपुर परशुराम में पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन।

शिवाजीनगर । शिवाजीनगर प्रखंड के बल्लीपुर परशुराम चौक के पास मुक्तिनाथ भारत पेट्रोलियम का उद्घाटन बिहार भाजपा संगठन प्रभारी भीखू भाई दलसानिया ने किया उद्घाटन। इसके के उपरांत उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ और लोगो को संबोधित करते हुए कहा इस पेट्रोल पंप के चालू हो जाने से यहा के किसानो एवं सभी प्रकार के वाहन चालक को काफी सहूलियत होगी। श्री दलसानिया को प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने मिथिला रीति रिवाज के अनुसार पाग,चादर माला से सम्मानित किया। मौके पर विधायक बीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर, रोसड़ा के अध्यक्ष जयराम दास, रोसड़ा नगर अध्यक्ष मोहन पटवा, शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, दिनेश झा, मनोज कुमार झा, क्षेत्रीय प्रभारी भारतीय किसान मोर्चा नीलम सहनी, विमला देवी, मनोज गुप्ता, रामाकांत राय, ललित कुमार झा,मोनू कांत चौधरी, अनिश राज, अशोक कुमार चौधरी, राघव कुमार सहित सैकडो भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। समाचार के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी के द्वारा सम्मानित किये जाने की फोटो संलग्न।

[metaslider id="5451"]