आस्थाबिहारलेटेस्ट खबरें
रोसड़ा मे आगामी 7 फरवरी से 10 फरवरी तक चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ भूमि पूजन में उमरा परिजनों की भीड़

रोसड़ा । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुन्ज के तत्वावधान में रोसड़ा शहर मे आयोजित होने वाली आगामी 7 फरवरी से 10 फरबरी चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन, बुधवार को प्रातः10 बजे यज्ञ भूमि पुत्र आदित्य खेमका – अंकिता खेमका, गायत्री परिजन ओम प्रकाश वर्णवाल – मधु देवी द्वारा मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा की अध्यक्षता में, जोनल प्रभारी, उप जोन प्रभारी, जिला समन्वयक की उपस्थिति में आदित्यनाथ झा के संचालन में किया गया। परम पूज्य गुरूदेव – युगश्रृषि – वेदमूर्ति – तपोनिष्ठ पं श्री राम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण की उपस्थिति और मार्गदर्शन में यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आदित्यनाथ जी ने कहा यज्ञ पिता और माता गायत्री के द्वारा वेदों की रचना और वर्णित हवन-पूजन द्वारा विश्व कल्याण के लिए श्रृष्टि की प्रदत मानव जाति के साथ जीव – जन्तु, पैङ पौधे, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सहित सभी का कल्याण करने, और वर्तमान परिस्थिति में जो सनातन संस्कृति जहाँ मानव मानव एक समान, नर और नारी एक समान का भाव जन – जन तक, वातावरण शुद्धिकरण, व्यसन मुक्त भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। यज्ञ तप के कारण ही जहाँ सम्पूर्ण विश्व कोरोना से त्राहि-त्राहि कर रहा है वहीं भारत में नगण्य मात्र प्रभाव है। मौके पर उप मुख्य ट्रस्टी रामाश्रय भास्कर, कोषाध्यक्ष आनंद बजाज, ट्रस्टी ललिता देवी,अनिता दीदी, प्रभा देवी, मामराज अग्रवाल, परिव्राजक प्रमोद कुमार सिंह, कृष्ण मोहन कर्ण,
मिडिया प्रभारी नितेश कुमार सर्राफ, पत्रकार प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर, सुभाष सिंह, अरबिंद प्रसाद, कोशल्या देवी, सरोजिनी देवी, पुष्पांजलि देवी, नीलम वर्णवाल,, राजकुमारी चौरसिया, भारती देवी, शिव कुमार पौद्दार। दिपक ठाकुर, राजेश कुमार खेमका, सुभाष साहु, कृष्ण मोहन,विवेक कुमार, कन्हैया कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में परिजनो,गणमान्य लोगो ने भाग लिया। समाचार के साथ हवन यज्ञ में भाग लेते परिजनों एवं मंत्रोच्चारण के साथ ही भूमि पूजन कराते गायत्री परिवार के साधकों की फोटो संलग्न।