बिहारलेटेस्ट खबरें
अमर शहीद जगदेव प्रसाद की एक 100 वी जयंती जदयू कार्यकर्ताओ के द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया

शिवाजीनगर । समाजिक परिवर्तन के महानायक भारत के लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 100 वीं जयंती शिवाजीनगर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाई गई। उनके तैल चित्र पर पुष्प ,माला अर्पित करते हुए माननीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना (वारिसनगर) के सुपुत्र मृगांक मैत्रीय ,श्रवण कुमार सिंह , पूर्व अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, निर्दोष सिंह, लाल देव महतो, गंगा प्रसाद महतो, विरेन्द्र प्रसाद सिंह ,(पूर्व मुखिया) रविन्द्र सिंह, सत्यनारायण मंडल(पूर्व मुखिया) विनोद कुमार सिंह, राम पुकार सिंह, फूल कुमार यादव, नागेन्द्र कुमार सिंह, अरुण सहनी बबलू सिंह, अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार,कमलदेव सिंह, उवैसी कुलकर्णी, राम कृत सिंह, शशी कुमार सिंह, मंगल सिंह इत्यादि जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके शहादत को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला कहां हुए आज भी अमर हैं। समाचार के साथ अमर शहीद जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते प्रखंड जदयू अध्यक्ष एवं अन्य जदयू कार्यकर्ताओं की फोटो संलग्न है।