आस्थाबिहार

11 वर्षों से महावीर स्थान चित्तौड़ा के प्रांगण में रामायण गोष्टी का हो रहा है आयोजन सुंदरकांड के पाठ से लोगों की मनोकामना होती है पूर्ण रामायणी कुशेश्वर सिंह।

शिवाजीनगर । ग्यारह वर्षों से महावीर स्थान चितौड़ा मंदिर के प्रांगण में किया जाता है रामायण गोष्टी का आयोजन। प्रखंड के रहियार उत्तर पंचायत के हनुमान मंदिर चितौड़ा के मंदिर के प्रांगण मे रामायणी कुशेश्वर सिंह एवं दिलीप मंडल की अध्यक्षता मे रविवार को रामायण गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तरकांड का संपूर्ण पाठ किया गया।  रामायणी कुशेश्वर सिंह ने बताया कि 11 वर्षों 2013 से अभी तक प्रत्येक माह के पूर्णमासी के दिन उत्तरकांड का रामायण पाठ श्रद्धा पूर्वक किया जाता है।  उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति अनुष्ठान रखकर विधिवत ढंग से उत्तरकांड का पाठ करेंगे तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मौके पर रामायण गोष्टी टीम में दानी मंडल पुजारी, पीतांबर मंडल रामायणी , भोला मंडल, राम किशुन मंडल, राम प्रकाश मंडल,  भुवनेश्वर सिंह शिक्षक,सुभाष सिंह, तपेश्वर मंडल, रामसेवक मंडल, रामचंद्र मंडल मुखिया जी  नथुनी मंडल सहित अन्य रामायण प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

समाचार के साथ रामायण गोष्टी में भाग ले रहे रामायणी एवं अन्य की फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button