बंदा परम धाम मानस मंदिर प्रांगण में आयोजित रूद्र महायज्ञ के अवसर पर गाजे बाजे एवं जुलूस के साथ श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
शिवाजीनगर। गाजे-बाजे एवं जुलूस के साथ ही भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ 1008 रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रखंड के दसौत पंचायत अन्तर्गत परम् धाम मानस मंदिर ठाकुरबाड़ी बंदा के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ ही गुरुवार को प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर 208 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं के द्वारा मानस मंदिर पोखरा में पवित्र जल भरकर बंदा गांव के विभिन्न देवालयों एवं दुर्गा स्थान बंदा,गौरा तक नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न मठों से पधारे कुल गुरु संतों दो रथों पर विराजमान होकर शोभा कलश यात्रा के आगे आगे चल रहे थे। हर हर महादेव की जय घोष से बंदा गांव एवं आसपास का इलाका बातावरण भक्ति में हो गया। शोभा कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मानस मंदिर के प्रांगण में यज्ञ मंडप के परिसर में कलश स्थापित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न मठों के महंतों एवं कुल गुरुओं को रुद्र महायज्ञ समिति के द्वारा चादर, पाग, माला से सम्मानित किया गया। यज्ञ स्थल परिसर में शंकर भगवान के पूरे परिवार, राम भगवान के परिवार, राधा कृष्ण ,राजा हरिश्चंद्र, लक्ष्मी जी एवं बजरंगबली की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है। रुद्र महायज्ञ समिति के द्वारा बताया गया कि 9 अप्रैल से यज्ञ प्रारंभ हुआ और 17 अप्रैल कै समापन होगा । प्रत्येक दिन राम कथा वाचक वृंदावन से पधारे प्रदुम्मन आचार्य के द्वारा कथा वाचन किया गया कथा प्रवचन सुनने के लिए उमरी श्रद्धालुओं की भीड़। वृदावन से पधारे कलाकारों के द्वारा राशि लीला का प्रत्येक दिन आयोजन किया जाएगा। अवसर पर फतुहा धाम के महंत आत्माराम दास, मोरदीवा सरकार शिबू दास, गुठौली महंत योगा दास, गाहर महंत सदानंद महाराज को भव्य स्वागत किया गया। रुद्र महायज्ञ समिति के द्वारा यज्ञ मंडप के प्रांगण प्रवचन स्थल एवं आसपास के इलाकों को दूधिया रंग के लाइट से सजाया गया है। रुद्र महायज्ञ में बच्चों की मनोरंजन हेतू टाबर झूला, ब्रेक डांस ,नाव, जंपिंग, रेल इत्यादि की व्यवस्था किया गया है। मुख्य कलश धारी रसील राय, सुबोध राय, यादवेंद्र राय पुजारी बच्चा मिश्र, सुरेश राय ने यज्ञ सुचारू ढंग सम्पन्न की कामना की। मौके पर रुद्र महायज्ञ समिति के गोपाल जी राय अध्यक्ष, रजनीश कुमार राय सचिव ,गोविंद राय उप सचिव, अरविंद कुमार राय, कोषाध्यक्ष , केशव राय उप कोषाध्यक्ष ,नागेंद्र कुमार राय पूर्व मुखिया ,महेश राय, कृष्ण कुमार राय उर्फ लालन पूर्व मुखिया मुखिया, राकेश कुमार राय उर्फ संटुन राय, टुनटुन कुमार राय, शंभू राय ,त्रिदेव राय, गंगा प्रसाद राय ,अश्वनी राय, सुमन राय, श्याम सुंदर राय, प्रशांत कुमार राय ,अनिरुद्ध राय ,उमाशंकर राय ,विजय बाबा, त्रिपुरारी राय, चंदन राय, गंगाराम राय, दुर्गानंद राय, लाला राय सहित समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों ने सराहनीय सहयोग किया ।
समाचार के साथ शोभा कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं महिलाओं सम्मानित होते महंतों कलश यात्रा में भाग लेते महंतों ग्रामीणों की फोटो संलग्न।




