आस्थाएक्सक्लूसिव खबरें

बहादुर पुर में रामनवमी के अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा दीप महायज्ञ का हुआ आयोजन।

शिवाजीनगर । रामनवमी के अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा दीप महायज्ञ का किया गया भव्य आयोजन। प्रखंड के बल्लीपुर पंचायत अंतर्गत  राम जानकी मंदिर परिसर बहादुरपुर के प्रांगण में शुक्रवार को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। दीप महायज्ञ के कर्मकांडी टीम प्रमुख पूर्व ट्रस्टी सह दरभंगा उप जोन समन्वयक मीनाक्षी वर्मा, आचार्य नंदलाल ठाकुर, प्रखंड पूर्व समन्वयक अनीता दीदी, के टीम के द्वारा मुख्य यजमान भवन निर्माण विभाग पटना के सचिव ललित कुमार सिंह, पत्नी अनीता सिंह को मंत्रोच्चारण के साथ ही दीप महायज्ञ का पूजा अर्चना कराया गया। उप जोन समन्वयक मीनाक्षी वर्मा ने अपने उद्बोधन में युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का विचार रखते हुए संदेश दिया कि हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा होने जा रहा है। परिवर्तन की वेला में अभी इस परिवर्तन की बेला में एक ओर सृजन है और दूसरी ओर विध्वंस है। इस संधि की बेला में हमारे ऋषियों का विचार जब तक घर-घर गांव गांव तक नहीं पहुंचेगा और ऋषियों के विचार पर हम अपना चिंतन गुरु को श्रेष्ठ नहीं बनाएंगे तो आने वाले समय में पूरे राष्ट्र का भविष्य कू संस्कारों से भरा पड़ा दिखेगा। उन्होंने कहा आज के समय में हम सभी को ऋषियों के बनाए नियम पर चलना आवश्यक है हम ईश्वर को सर्वव्यापी न्यायकारी मानकर उसके अनुशासन को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें क्योंकि संस्कार ही विश्व को विनाश से बचा सकता है और हमें भी श्रेष्ठ बनाएगा तब मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा और मानव जाति का कल्याण होगा। आओ गढे़ संस्कार वान पीढ़ी अभियान से जुड़कर हर घर में संस्कारों की परंपरा फिर से शुरू करना चाहिए। मौके पर दिलीप कुमार सिंह, नीलम देवी,संजू देवी, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, ए सी राम पुकार सिंहा,राम कृष्ण सिंह, देव नारायण सिंह, डा रामा कांत सिंह, डा हेमंत कुमार, प्रो कुन्देश्वर सिंह, अरविंद कुमार, जयंत चौधरी, रमेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रामेश्वर सिंह

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया।

समाचार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की फोटो संलग्न।

Related Articles

Back to top button