शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर व दरभंगा के लिए छात्र-छात्राएं हुए रवाना।

≈
शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत शनिवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जन्दाहा के 40 छात्र छात्राएं राजगीर व नालंदा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहरू के 45 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण टीम दरभंगा के लिए रवाना हुआ। भ्रमण दल का नेतृत्व सहायक शिक्षक चंद्र नारायण पासवान एवं मुकेश कुमार ने किया । विद्यालय परिसर से दोनों प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार और प्रियंका कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को वस से रवाना किया। परिभ्रमण दल में वर्ग 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राएं शामिल थे। छात्रों को दरभंगा के तारामंडल में खगोल विज्ञान से संबंधित रोचक जानकारियां दी जाएगी। छात्र छात्राओं ने राजगीर के ककोलत प्रपात एवं नालंदा विश्वविद्यालय,सौरमंडल ग्रह नक्षत्र एवं अंतरिक्ष की संरचना को आधुनिक तकनीक के माध्यम से परखा, जाना और समझा । परिभ्रमण के दौरान छात्रों ने स्थानीय संग्रहालय का भ्रमण कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया और ललित नारायण दरभंगा विश्वविद्यालय का भी परिभ्रमण किया जहां उन्हें प्राचीन वस्तुओं मूर्तियों एवं पांडुलिपियों की जानकारी दी गई । भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व और भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। परिभ्रमण पर रवाना होने वाले छात्र-छात्राओं में काफी खुशी का माहौल था। परिभ्रमण दल के साथ मौके पर शिक्षिका प्रतिभा कुमारी, राजकुमारी, रामबालक साह, गायत्री कुमारी, प्रमिला कुमारी , चित्र रंजन कुमार, राम शंकर राय, रामकृष्ण राय,
रोशन कुमार सहित अन्य शिक्षक टीम में मौजूद थे ।
समाचार के साथ बस से परिभ्रमण पर निकले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय पर भ्रमण करते छात्र-छात्राओं की फोटो संलग्न है ।




