शिवाजीनगर में सुनैना पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का हुआ उद्घाटन इलाके के लोगों में खुशी का माहौल किसानों को अब होगी काफी सहोलियां।

शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के डुमरा चौक नरसिंहा के पास मंगलवार को इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पंप “सुनैना पेट्रोलियम” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे । सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया । इस मौके पर मुख्य रूप से राजद नेत्री डा उर्मिला सिंहा, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नाजिश परवीन, शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम जन्म सिंह, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, मुखिया सुनैना देवी समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों को पाग चादर माला से सम्मानित किया गया।उ
द्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के आसपास लंबे समय से पेट्रोल पंप की कमी महसूस की जा रही थी। लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए दूर-दराज के नौ किलोमीटर दूर इलाकों में जाना पड़ता था । अब डुमरा चौक पर इंडियन ऑयल के सुनैना पेट्रोलियम के शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और समय की भी बचत होगी इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष कुमार सिंह,रविंद्र कुमार, सिंटू सिंह, पुष्कर कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह, समाजसेवी पूर्व मुखिया दिलीप कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, विकेश कुमार सिंह, राजन कुमार, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, योगेंद्र पासवान, राम अवतार मुखिया, अरविंद कुमार सिंह, मुखिया पति राजेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे शिवाजीनगर प्रखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर नए पेट्रोल पंप के शुरू होने पर खुशी जाहिर की। पेट्रोल पंप के उद्घाटन होते ही पेट्रोल डीजल लेने के लिए लगी आम लोगों की भीड़ ।
समाचार के साथ सुनैना पेट्रोलियम पेट्रोल पंप की उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित वीडियो, सीईओ ,बीईओ सहित अन्य लोगों की फोटो संलग्न।




