एक्सक्लूसिव खबरें

नियोजित शिक्षक संघ की बैठक शिवाजीनगर में आयोजित किया गया।

शिवाजीनगर। मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के प्रांगण में प्रखण्ड अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में नियोजित शिक्षक बी पी एन पी एस एस ( मूल)की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवाजी नगर प्रखण्ड के सभी नियोजित शिक्षकों ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए निम्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर विभाग से अपनी चिर-परिचित मांग रखने पर सहमति जताई। जिसमें 12 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों को काल वद्ध प्रोन्नति।वकाए एरियर का अविलम्ब भुगतान। बैठक में मौके पर दिवाकर पासवान, रत्नेश कुमार राम प्रकाश, हेमन्त कुमार, प्रदुमन कुमार ठाकुर, प्रभु नारायण, रंजू कुमारी, अनीता कुमारी, निर्मला देवी, शशि चन्द्र, गौतम कुमार यादव इत्यादि शिक्षक उपस्थित थे।

समाचार के साथ नियोजित शिक्षक संघ के शिक्षकों की फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button