एक्सक्लूसिव खबरें

पशुपालक किसान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई परिवार में शोक लहर दौड़ गई।

पशुपालक किसान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई परिवार जनो में शोक लहर।

शिवाजीनगर । प्रखंड अंतर्गत दसौत पंचायत के भानपुर गांव निवासी पशुपालक किसान राधा रमन यादव उम्र 70 वर्ष या की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। उनके मृत्यु से उनके परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया और शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वे बुधवार को  सुबह में अपने खेत से दो बोझा जनेर की चारा लेकर अपने घर आए और घर आने के कुछ ही देर बाद उन्हें चक्कर आना शुरू हो गया। तो परिवार वालों ने स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर उनकी इलाज प्रारंभ किया। इस दौरान कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे पशुपालक किसान थे और दो गाय के सहारे वह अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री से  भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सुधा के मिथिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति भानपुर के स्थाई सदस्य थे। उनकी असामायिक मृत्यु से समिति के अध्यक्ष दयाशंकर यादव, सचिव, किसान घनश्याम राय, इंद्रकांत राय, लक्ष्मी मंडल, माया शंकर यादव ,सत्यनारायण मंडल ,फूल बाबू मंडल, रामचंद्र मंडल , राम किशोर मंडल सहित अन्य ग्रामीण एवं किसानों ने शोक व्यक्त किया है।

समाचार के साथ मृतक की फाईल फोटो संलग्न है।

 

समाचार के साथ फाइल फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button