संस्था का रजत जयंती समारोह मनाया गया।
संस्था का रजत जयंती समारोह मनाया गया
———————————
मुंगेर । शैल शिखर साहित्य साधना मंच , मुंगेर का रजत जयंती समारोह मंगलवार को उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार- समीक्षक प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर ,वरिष्ठ साहित्यकार मधुसूदन आत्मीय ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शैल शिखर और पत्रिका के पूर्व सम्पादक नरेश कुमार ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ।
संस्था की रजत जयंती के अवसर पर पत्रिका शैल निर्झर के विशेष अंक ” अखण्ड भारत ” का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कवयित्री एवं विदुषी रख्शां ,पत्रकार रजनीश कुमार और मिथिलेश कांति को समारोह के अध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय , मुख्य अतिथि प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर और संस्था के अध्यक्ष विजय बर्तनिया ने अंग वस्त्र , श्रीफल और नरेश कुमार ठाकुर स्मृति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ समीक्षक प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर ने कहा कि मुंगेर की पौराणिक, धार्मिक ,ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरती पर साहित्यिक संस्था ” शैल शिखर साहित्य साधना मंच “का रजत जयंती समारोह का आयोजन एक ऐतिहासिक क्षण है। कवि, लेखक, साहित्यकार को अपनी रचनाधर्मिता से लोगों का मार्गदर्शन एवं कल्याण करना चाहिए। ये लोगों को अंधेरे से उजाले में लाने का कार्य करते हैं।
मुंगेर की मिट्टी से जुड़े फिल्म अभिनेता हीरो राजन कुमार ने कहा कि साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक होते हैं।उन्होंने 26 /11 की वेदना का स्मरण कराया।
समारोह के अंतिम चरण में एक भव्य कवि गोष्ठी में चर्चित लोक गायक एवं कवि परमानंद परोपकारी ,प्रमोद निराला, सुनील कनौजिया ,शायर इकबाल अहमद ,प्रियंका कुमारी ,विभाष मिश्रा ,हीरो राजन कुमार ,विजय बर्तनिया,सुबोध छवि ,मधुसूदन आत्मीय , विदुषी रख्शां हाशमी सहित अन्य कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को प्रभावित किया।समाचार के साथ सम्मानित होते साहित्यकारों एवं अन्य की फोटो संलग्न है।