एक्सक्लूसिव खबरेंबिहारसाहित्य जगत

लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानव उपाधि साहित्य सुधाकर से सम्मानित किया गया।।

रोसड़ा। लेखक, समीक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को साहित्य वाचस्पति भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान और मानद उपाधि साहित्य सुधाकर प्रदान किया गया। देश की प्रसिद्ध संस्था साहित्य मण्डल, नाथद्वारा ( राजस्थान ) के तत्त्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय(5-7 जनवरी) भगवतीप्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री ठाकुर को शाल,माला, उत्तरीय,श्रीफल, मेवाड़ी पगड़ी , श्रीनाथ जी की छवि,सम्मान पत्र और दो हजार एक सौ रुपये का चेक देशं भर से आए कई दर्जन साहित्यकारों के बीच प्रदान किया गया।
इस समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग,वरिष्ठ साहित्यकार डॉo अमर सिंह वधान, डॉo राहुल, डॉo जयप्रकाश ,सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार डॉo सुरेन्द्र सार्थक, महेश बोहरे, गीता गीत, अजय अनुरागी, ओमप्रकाश कादयान, इंदिरा त्रिवेदी, प्रभात कुमार सिंघल, डॉo  मनीषा, वर्षा सिंह, योगिता जोशी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित थे।

समाचार के साथ सम्मानित होते लेखक साहित्यकार एवं पत्रकार प्रफुल्ला चंद्र ठाकुर एवं अन्य की फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button