चितौडा़ गांव में 111 कन्याओं के साथ ही भव्य शोभा कलश यात्रा,श्री श्री 1008 नवाह परायण नाम संकीर्तन महायज्ञ प्रारंभ हुआ।
शिवाजीनगर । प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के चित्तौड़ा गांव में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 1008 नवाह परायण नाम संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के बीच हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, गाजे बाजे की गूंज और जय सियाराम, जय जय सियाराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भगवती स्थान से निकाली गई कलश यात्रा में 111 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने लाल और पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र धारण कर सिर पर पवित्र कलश लेकर भाग लिया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भक्ति गीतों और जयघोष के बीच आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान श्रीराम और माता जानकी के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
महावीर मंदिर परिसर में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गंगाजल से कलश भरवाया गया। इसके बाद शोभायात्रा चित्तौड़ा, भानपुर, लक्ष्मीपुर, दसौत पट्टी एवं बेला गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल भगवती स्थान पहुंची। यहां आचार्य पंडित बाबू साहब झा ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार कलश स्थापना, पूजन एवं यज्ञ का विधिवत शुभारंभ कराया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से अखंड जय सियाराम, जय जय सियाराम नाम संकीर्तन का आरंभ किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान लगातार नौ दिनों तक अखंड नाम संकीर्तन चलता रहेगा। इसके साथ प्रतिदिन एक कुंडीय हवन यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन का आयोजन होगा। नाम संकीर्तन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की छह पंचायतों की विभिन्न कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक मंडली निर्धारित समय के अनुसार दो दो घंटे की पाली में अपनी प्रस्तुति देगी। संकीर्तन के दौरान भगवान के नाम का गुणगान, भक्ति संगीत और आध्यात्मिक प्रवचन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति की ओर से बाहर से आने वाली कीर्तन मंडलियों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पाली की समाप्ति पर श्रद्धालुओं एवं कीर्तन मंडलियों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जबकि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में रहियार उत्तर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं यज्ञ में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं धार्मिक सद्भाव की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के कुशेश्वर सिंह, पुजारी दानी मंडल, आनंद लाल मंडल, रामकुमार मंडल, महेश मंडल, बिल्टू मंडल, नथुनी मंडल, पितांबर मंडल, रामचंद्र मंडल, अर्जून मंडल , संजय कुमार मंडल, नागेश्वर मंडल, राम पुनीत मंडल, सीताराम मंडल, रामसेवक मंडल, भुवनेश्वर मंडल, गंगाराम मंडल, शशी कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, शशी भूषण मंडल, अजित कुमार मंडल, अर्जुन मंडल, रौशन कुमार, गोविंद कुमार मंडल, उमेश मंडल, मानटून शर्मा, लाल बाबू मंडल, रामभजन शर्मा, अजय कुमार मंडल, शहर मंडल, राम उद्गार मंडल, शंकर मंडल, विष्णु मंडल, रामनाथ मंडल, देव मंडल, जुलूम लाल मंडल, रामनाथ कुमार, विनय कुमार , पूर्व सरपंच जामुन प्रसाद यादव, राम चन्द्र मंडल मुखिया जी, राधे साहु, जोगा नंद मंडल, श्याम बाबू कुमार , अमरजीत कुमार, लाल बाबू कुमार, राम नाथ मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया।महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही चित्तौड़ा सहित आसपास के गांवों में धार्मिक उत्साह चरम पर है। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।
समाचार के साथ कन्याओं के द्वारा

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.94661456, 0.3878133);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
भव्य शोभा कलश यात्रा में शामिल एवं कलर्स पूजन करती वर्तियो की फोटो संलग्न।




