एक्सक्लूसिव खबरेंबिहारसाहित्य

सेवानिवृत्त शिक्षक उदय बाबू को भावभीनी विदाई विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित।

शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में मंगलवार को सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक उदय कुमार सिंह के सम्मान में भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उनके लंबे शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें मिथिला की पारंपरिक पाग, पुष्पमाला, अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह ने कहा कि उदय कुमार सिंह एक मिलनसार, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विद्यालय के शैक्षिक एवं विकासात्मक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और समर्पित सेवा को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर उदय कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। विदाई के दौरान छात्र-छात्राएं अपने प्रिय शिक्षक से बिछड़ने की घड़ी में भावुक हो उठे । उपस्थित शिक्षकों ने उनके सरल व्यक्तित्व, कर्मनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक गण, जिनमें मृत्युंजय राय, पारसनाथ महाराज, विकेश कुमार सिंह, रामनाथ पंडित, नीलू कुमारी, अरुण पासवान, सुदर्शन सिंह, अमानुल्लाह रहमानी, रमन कुमार, शांति भूषण, देवानंद कामत, दिलीप ठाकुर, रामनाथ राय, रामबालक सिंह, बिंदेश्वर सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्र मांझी, पंकज कुमार, रौशन कुमार, रितेश कुमार, संजीव कुमार, अनिला कुमारी, मंजू कुमारी, नवजोत कौर, कामिनी कुमारी, संगीत कुमारी, प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार, राजन कुमार, बिहारी दास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रह।

समाचार के साथ विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक के द्वारा सम्मानित किए जाने की फोटो संलग्न।

Related Articles

Back to top button