एक्सक्लूसिव खबरेंसाहित्य

लेखक प्रफुल्लचंद्र ठाकुर को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

रोसड़ा रोसड़ा निवासी लेखक, पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रफुल्लचन्द्र ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की सुप्रसिद्ध संस्था स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन ने भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है। पिंजौर( हरियाणा ) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर शबाब आलम ,चेयरमैन फर्स्ट एड काउंसिल ऑफ इंडिया, ने उनके सामाजिक कार्य और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। देश के विभिन्न हिस्सों से आये लगभग ढाई सौ लोगों की उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप सिंह मेहता ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक सशक्त, जागरूक और स्वर्णिम भारत का निर्माण करना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का शुभकामना संदेश भी पढ़ा गया। समारोह में विशेष अतिथि डॉक्टर बी के मोनिका, ब्रह्म कुमारीज,छोटा उदयपुर, गुजरात, प्रख्यात समाजसेवी डॉक्टर संजय साशन, हरियाणा, हिप्र के अधिकारी प्रवीण सीयूटा ,जयपुर के प्रकृति वैज्ञानिक डॉक्टर आर डी मीणा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।
हिमाचल की संस्कृति पर आधारित हिमाचली महिलाओं और छात्र-छात्राओं की मनमोहक एवं आकर्षक प्रस्तुति से वार्षिक स्नेह मिलन और सम्मान समारोह यादगार बन गया।

समाचार के साथ लेखक प्रफुल्लचंद्र ठाकुर फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button