शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर संघ की तीसरी बैठक संपन्न हुई लिया गया कई निर्णय जन सहयोग से होगी भव्य प्रतिमा की स्थापना।।

शिवाजीनगर । प्रखंड अंतर्गत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर जनसहभागिता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी संदर्भ में शिवाजीनगर प्रखंड के राधा कृष्ण मंडल गोविंद गोस्वामी महाविद्यालय के सभागार भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज विकास संघ की तीसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रो नंद कुमार सिंन्हा ने की, संचालन सांसद प्रतिनिधि पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह ने किया । बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे गणमान्य लोगों, समाजसेवियों एवं शिवाजी महाराज के अनुयायियों ने भाग लेते हुए प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से समर्थन व्यक्त किया। बैठक में शिवाजीनगर की ऐतिहासिक पहचान, सामाजिक विकास, प्रशासनिक व्यवस्था तथा क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिस महापुरुष के नाम पर शिवाजीनगर की पहचान बनी है। उनकी प्रतिमा स्थापित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी । इससे नई पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और समाज के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा मिलेगी। सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को लेकर यह तीसरी बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्य रूप से सहयोग राशि एकत्र करने तथा प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल चयन को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि दूसरी बैठक के दौरान संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया था और अब उस स्थान के संबंध में आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर चयनित स्थल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी प्राप्त करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि प्रतिमा स्थापना का कार्य विधिवत रूप से संपन्न कराया जा सके ।बैठक के दौरान समाज के विभिन्न लोगों ने प्रतिमा स्थापना के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा करते हुए आगे बढ़कर योगदान देने का संकल्प लिया। शंकरपुर पंचायत के शंकरपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त ए सी राम पुकार सिन्हा ने 51 हजार रुपये , सुशील कुमार सिंह ने 21 हजार रुपये तथा डां सुनील कुमार सुमन ने 55 हजार रुपये, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने स्वयं एक लाख एक हजार रुपये का सहयोग दिया, उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सहयोग किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर नंद कुमार सिंन्हा ने 75 हजार रुपये सहयोग राशि दिया। इसके अलावा गुंजन कुमार ने 51 हजार रुपये तथा माणी शंकर कुमार सिंन्हा ने 25 हजार रुपये सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। वहीं कई अन्य लोगों ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। सांसद प्रतिनिधि ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति आस्था और विश्वास रखते हैं, वे इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहयोग राशि के अलावा किसी भी प्रकार का सहयोग समाज के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने कहा कि शिवाजीनगर की पहचान छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जुड़ी हुई है, इसलिए यहां उनकी प्रतिमा स्थापित होना आवश्यक है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रतिमा स्थापना के कार्य को शीघ्र धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। मौके पर नवीन कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार बिरजू, राम कुमार, नंदकुमार सिंह, प्रो कुंडेश्वर प्रसाद सिंह, योगाचार्य डॉ. रमाकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राम कुमार मंडल, चंदन कुमार राय, राजेश कुमार तथा सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक का समापन प्रतिमा स्थापना के लिए सामूहिक प्रयास एवं जनसहयोग को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया ।
समाचार के साथ मूर्ति स्थापना को लेकर जन सहयोग राशि की रसीद प्राप्त करते ऐ सी राम पुकार सिन्हा सहित लोगों की फोटो संलग्न।


brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;




