आस्थाबिहार

गायत्री शक्तिपीठ रोसड़ा में पूर्णाहुति के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान कलश विसर्जन के साथ ही संपन्न हुआ इस अवसर पर मुंडन संस्कार कराया गया।

रोसड़ा।

गायत्री शक्तिपीठ रोसड़ा मे पूर्णाहुति के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान कलश विसर्जन के साथ ही संपन्न हुआ। इस अवसर पर हवन यज्ञ के साथ-साथ मुंडन संस्कार भी कराया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता रविकांत एवं पारुल कुमारी की तीन वर्षीय पुत्री लावण्या  की विधि विधान के साथ परिव्राजक दीनदयाल पटेल के द्वारा विधि-वत ढंग से मंत्रोच्चारण  के साथ ही पूजा अर्चना करने के उपरांत बच्ची की मुंडन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य की विचारों को विस्तार पूर्वक चर्चा किया और परिजनों को भी मुंडन संस्कार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया मुंडन संस्कार में के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा मुंडन संस्कार एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष में हो जाना चाहिए। जिससे बच्चों में नई संस्कार आती है और मुंडन संस्कार कहीं भी देवस्थान या यज्ञ स्थल के माध्यम से ही करना चाहिए।  नौ दिवसीय नवरात्रि के अवसर पर रोसड़ा कई दर्जनों परिजनों के द्वारा 9 दिवसीय का 24 हजार मंत्र जाप का अनुष्ठान लिया गया था।  अनुष्ठान संपन्न होने के बाद विधिवत धन से कलश विसर्जन एवं पूर्णाहुति हवन यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर भी परिव्राजक एवं मुख्य ट्रस्टी के द्वारा नवरात्र अनुष्ठान के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर गायत्री ट्रस्ट रोसड़ा के  द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था कराई गई थी जिसमें सैकड़ो परिजनों ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण कराया गया ।  मौके पर मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा ट्रस्टी सदस्य अनीता दीदी, ललिता दीदी, सरोजिनी दीदी, राजकुमारी दीदी, प्रमोद कुमार,  मुंडन संस्कार में अजय कुमार, अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रकांता,  गोपाल यादव, राजू मंडल, पूनम कुमारी,प्रियंका कुमारी, रामदुलारी देवी,मधु दीदी,  सहित अन्य परिजनों ने भाग लिया। समाचार के साथ पूर्णाहुति हवन यज्ञ एवं मुंडन संस्कार में भाग लेते परिजनों का फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button