आस्थाबिहार

सांसद प्रिंस राज भाजपा के प्रदेश नेता सुशील चौधरी विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने रन्ना गांव में चल रहे चार दिवसीय श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महोत्सव में जागरण कार्यक्रम में भाग लिया।

शिवाजीनगर । शिवाजीनगर प्रखंड के रन्ना गांव में चल रहे चार दिवसीय श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महोत्सव में जागरण कार्यक्रम में सांसद प्रिंस राज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी,विधायक अशोक कुमार मुन्ना सहित अन्य नेता ने कार्यक्रम मे भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद,महामंत्री, विधायक एवं अन्य लोजपा नेताओं को आयोजक  क्रांति सिंह ने फूलमाला, पाग, चादर से सम्मानित किया। कार्यक्रम में चार राज्यों की बैंड बाजा प्रस्तुत कर संसद,विधायक, महामंत्री को स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सांसद प्रिंस राज ने संबोधित करते हुए कहा माता दुर्गा के नवरात्रि के अवसर पर क्रांति सिंह ने इस सुदूर इलाके में कोलकाता का भव्य नजारा प्रस्तुत कर एवं स्टार कलाकारों के द्वारा जागरण कार्यक्रम आयोजित कर एक कीर्तिमान स्थापित कर दिये है।  इस तरह के आयोजन बिरला कहीं होती है । उन्होंने कहा क्रांति जी इस तरह का कार्यक्रम बराबर करते रहे तो हम उन्हें उत्साह बढ़ाने के लिए समय पर आते रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कार्यक्रम की काफी तारीफ की और कहा यह कार्यक्रम पूरे राज्य भर में कहीं-कहीं ही हो पाती है इसके लिए मैं आयोजन क्रांति सिंह को सहृदय धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम को विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने संबोधित करते हुए कहा क्रांति जी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिवाजीनगर की धरती पर कोलकाता के पूरे टीम को उतार दिए और इन्होंने अपनी मैनेजमेंट व्यवस्था से कार्यक्रम करवाने में पूरी सफलता पाई ।उन्होंने मार्गदर्शक रामायणी महंत रामकृष्ण दास रन्णा, मधुबन पीठाधीश्वर को भी बधाई दी। मौके पर सांसद प्रिंस राज,जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, चंद्रशेखर राय,नीरज भारद्वाज, उमाशंकर मिश्र ,राजा पासवान, राम प्रसाद सिंह ,श्री पासवान ,मनोज कुमार, विनय सिंह ,पूजा समिति के अध्यक्ष सह मुख्य यजमान बुटन सिंह, आयोजक क्रांति सिंह,  मुखिया प्रतिनिधि सदस्य राजेश कुमार सिंह, रामायणी महंत रामकृष्ण दास रन्णा मधुबन पीठाधीश्वर सहित लोजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  समाचार के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद प्रिंस राज,विधायक एवं सम्मानित करते क्रांति सिंह एवं अन्य की फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button