एक्सक्लूसिव खबरेंबिहार

भोजपुरी के सुपरस्टार गायक खेसारी लाल यादव , गुंजन सिंह एवं सुनील छैला बिहारी के जागरण कार्यक्रम में उमड़ी श्रोताओं की भीड़।

शिवाजीनगर ।शिवाजीनगर प्रखंड के श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति रन्ना में आयोजित जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी के सुपर स्टार गायक खेसारी लाल यादव,  गुंजन सिंह एवं सुनील छैला बिहारी, कुंज बिहारी, राकेश मिश्रा, नेहा राज, नीतू रूबी, प्रमोद प्रेमी यादव, नागेंद्र उजाला, शिवानी सिंह के  चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव रन्ना मे देवी जागरण कार्यक्रम में उमड़ी श्रोताओं की भीड़ ( जनसैलाब)। गायक खेसारी लाल यादव ने सुपरहिट गाना जा ए हरजाई कलेलु सगाई अगले बारात तोहरे द्वार पर आई। एवं देवी गीत गाकर श्रोताओ को झुला दिया। गुंजन सिंह ने सुपरहिट भोजपुरी गाना पागल बना के हमारा घूमही पतनवा में एक बार मिल लीहै रांची पागल खानवा में एवं मां दुर्गा की देवी गीत और छठ गीत पर श्रोतागण झूमते रहे। वही सुनील छैला बिहारी ने खेलैत रहिए धूपैत रहिअई रोपित रहिअई धान मोने मोन विचारैत रहिअई विचार रहिए जयवे  बाबा धाम बोलो भैया रामही राम एवं तनी खोल दिही केवरिया जलवा ढार देबे दे सहित अन्य देवी जागरण गीत एवं भोले बाबा की अन्य गीतों के थाप पर थिरकते रहे श्रोता। इन सब के अलावा और अन्य भोजपुरी के स्टार कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति गाकर श्रोताओं को रात भर झूलती रहे। कार्यक्रम में ऐसा समां बंधा की शिवाजीनगर प्रखंड सहित आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ भोजपुरी सुपरस्टार की जागरण कार्यक्रम सुनने के लिए उमर पडी। 10 एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में बने कार्यक्रम में चारों ओर केवल श्रोताओं की भीड ही दिख रही थी। खेसारी लाल यादव,  गुंजन सिंह एवं सुनील छैला बिहारी की प्रस्तुति के दिन श्रोताओं का जनसैलाब उमर पडा।  बताया जा रहा है कि अर्धरात्रि तक 2 लाख श्रोता वहां कार्यक्रम में भाग लिए जनसैलाब उमर पडी।  वही 10 किलोमीटर के रेडियस में चारों ओर की सड़क में जाम ही जाम लगा रहा। जागरण कार्यक्रम में प्रशासन के द्वारा एक बस पुलिस जवान एवं हथौड़ी थाना शिवाजीनगर ओपी थाना के पुलिस कर्मियों को तैनात किया था और व्यवस्थापक को अलग से लगभग 100 की संख्या में बाउंसर की टीम मंगाई गई थी। चाक चौबंद व्यवस्था के लिए एक दर्जन ड्रोन कैमरा की व्यवस्था

की गई थी मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सह मुख्य अजमान बुटन सिंह, आयोजक क्रांति सिंह, मार्ग दर्शन रामायणी महंत रामकृष्ण दास, रन्ना मधुबन पीठाधीश्वर, स्थानीय मुखिया रेणु देवी,  राजेश कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणो का सहयोग सराहनीय रहा। समाचार के साथ आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते गायक खेसारी लाल यादव, गुंजन सिंह एवं सुनील छैला बिहारी की फोटो संलग्न।

Related Articles

Back to top button