एक्सक्लूसिव खबरेंबिहार

समाज सेवी व धर्म परायण 103 वर्षीय वयोवृद्ध महिला की निधन से गांव एव आसपास के ईलाक में शोक की लहर दौड़ गई।

शिवाजीनगर । समाज सेवी व धर्म परायण 103 वर्षीय वयोवृद्ध महिला की निधन से चितौडा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड के रहियार उत्तर पंचायत के चितौड़ा गांव निवासी जीबछी देवी 103 वर्षिया की निधन शुक्रवार को हो गई। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सहित आधा दर्जन नाती पोता से भरा पूरा परिवार छोड गई है। बताया जा रहा है कि जीबछी देवी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के समय अंग्रेजो की बघौनी  कोठी पर जाकर विरोध प्रदर्शन मे भाग लिया था। उनके पार्थिव शरीर को स्वजनो एवं ग्रामीणो के द्वारा बस से सिमरिया घाट ले जाया गया।  मुखाग्नि बडे पुत्र पुजारी दानी मंडल ने दी। शोक व्यक्त करने वालों में दानी मंडल,  रामशरण मंडल बीआरपी,मुखिया गजेंद्र प्रसाद सिंह, विनय कुमार सिंह शिक्षक, सरोज कुमार सिंह शिक्षक , आशुतोष कुमार सिंह अभियंता, राम शगुन मंडल, नथुनी मंडल, देवेश कुमार सिंह, सुजीत कुमार, रामसेवक मंडल, गंगाराम मंडल, अभिषेक कुमार सिंह अधिवक्ता, पितांबर मंडल,  विवेक कुमार,अनुपम सत्यार्थी,अनुराग सत्यार्थी सहित अन्य  ने शोक व्यक्त किया समाचार के साथ शोकाकुल स्वजनो एवं ग्रामीणो की फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button