एक्सक्लूसिव खबरेंबिहार

होली का पर्व दो दिनों तक धूमधाम से मनाया गया कीर्तन मंडली के द्वारा ढोलक एवं मंजीरा के थाप पर थीरकते रहे जानी।

शिवाजीनगर । प्रखंड क्षेत्र मे होली का पर्व दो दिनों तक धूमधाम से मनाया गया।  कीर्तन मंडली के द्वारा ढोलक एवं मंजीरा के थाप पर थिरकते रहे जानी। होली के अवसर पर लोगों ने नए-नए कुर्ता, पजामा एवं रंग बिरंगी टोपी पहनकर होली में रंग अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। होली के अवसर पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति धुनो पर आधारित एवं भोजपुरी धुनो पर आधारित संगीत डीजे  बजता रहा। जिससे पूरे इलाका का वातावरण होली मय बनी रही। होली के अवसर पर सुधा काउंटरों पर दूध मिठाई एवं पनीर के लिए सुबह से ही लोगों का भीर लगी रही वही मछली, मांस एवं मुर्गा के लिए भी काफी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर प्रखंड के रहियार उत्तर पंचायत के चितौड़ा गांव के युवा कीर्तन मंडली के द्वारा ढोलक मंजीरा,डफली,के थाप पर होली के गीत एवं जोगीरा गाते रहे कीर्तन मंडली।मंडली के प्रमुख कुशेश्वर सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे होली जैसै पर्व में मैं भी लोग अपनों से दूर होते चले जा रहे हैं इसलिए समाज में भाईचारा को कयम रखने के लिए कीर्तन भजन गाकर और गांव में दरवाजे दरवाजे सभी लोगों से मिलन होने पर भाईचारा काइम होती है। हम लोग पूरे गांव में सभी भाइयों के दरवाजे पर जाकर गीत गाते हैं और उनके यहां बने स्वादिष्ट पकवानों की आनंद लेते हैं इससे भी भाईचारा काफी बढ़ती है।  मौके पर कीर्तन मंडली के प्रमुख कुशेश्वर सिंह, वरुण कुमार मुंशी, धर्मेंद्र कुमार वार्ड सदस्य, संजीत कुमार मंडल पूर्व वार्ड सदस्य , संजय कुमार मंडल, नथुनी मंडल,  मुखिया पुत्र जयरथ कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार, दुर्गानंद कुमार, ओम प्रकाश, राजा कुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार, ऋषि कुमार, रामनाथ कुमार, लक्ष्मी नारायण, लाल बाबू कुमार, राम कुमार मंडल , फुलबाबू मंडल, रघुनाथ कुमार, बिलट कुमार मंडल, भुवनेश्वर सिंह, राम किशुन मंडल, अमित कुमार, रोहित कुमार , भोला साहू ,जुलम लाल मंडल, भोला मंडल, प्रभात कुमार ,शेखर कुमार   तरुण कुमार सिंह, राम गणेश मंडल, संजय कुमार मंडल, मनटुन मंडल,  शिवजी मंडल बुढा भाई, आशीष कुमार, सुभाष सिंह, शशि कुमार सिंह, शशि भूषण मंडल, रमेश प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, दानी मंडल पुजारी , राम प्रकाश मंडल, अजय कुमार मंडल, अमरजीत साहु, रामचंद्र मंडल मुखिया जी सहित गांव के अन्य युवाओं बुजुर्गो एवं ग्रामीणों ने धूमधाम से होली पर्व मनाया।

समाचार के साथ होली पर्व के अवसर पर होली गीत गाते कीर्तन मंडलियों की फोटो संलग्न है।

Related Articles

Back to top button