एक्सक्लूसिव खबरेंबिहार

नरसिंहा गांव में सवा लाख मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन एवं जलाभिषेक सम्पन्न हुआ।

शिवाजीनगर सस :  प्रखंड के  नरसिंहा गाव  निवासी बैजनाथ मंडल उर्फ मंडल जी के पुत्र राम शंकर मंडल अर्धांगिनी कविता देवी के द्वारा सवा लाख मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग का मंत्रोच्चारण के साथ ही पूजन एवं जलाभिषेक सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओ के द्वारा करेह नदी के बरियाही घाट से जल भरकर शोभा कलश यात्रा पूजा स्थल पर विधिवत पूजन किया गया कलश स्थापित किया गया। आचार्य काशीकांत झा एवं कुल पुंज पुरोहित बिंद नारायण झा ,रामकुमार झा ,कैलाश झा ,घनश्याम झा ,भोला झा उर्फ कृष्णा नंदन झा, राजकुमार झा आदि पुरोहितों के मंत्रोचार हर हर महादेव से  पूरा गांव गुंजमाय एवं भक्तिमय बना रहा । मुख्य यजमान राम शंकर मंडल के द्वारा यह पूजन किया गया पुजन के बाद संपूर्ण ग्रामीण के द्वारा निर्जला व्रत के बाद जलाभिषेक करके प्रसाद ग्रहण किया गया। मौके पर बैजनाथ मंडल ,राम नारायण मंडल ,अशोक कुमार, घनश्याम मंडल,आशा देवी, प्रमोद कुमार, राम प्रसाद सिंह, बच्चा बाबू , बबाजी मंडल, सुरेश कुमार सिंह सहित सभी सगा संबंधी इत मित्र एवं संपूर्ण ग्रामीण के द्वारा जलाभिषेक किया गया सामाचार के साथ कार्यक्रम मे कलश शोभा यात्रा मे भाग लेते पूजन करते श्रद्धालुओ की फोटो संलग्न।

Related Articles

Back to top button