गंगा दशहरा एवं गायत्री जयंती के अवसर पर रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ में हवन पूजन की कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ ,रोसड़ा में गायत्री जयंती का भव्य आयोजन
रोसड़ा । गायत्री शक्तिपीठ ,रोसड़ा में गायत्री जयंती का आयोजन श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। 4-5 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन दीप यज्ञ में श्रद्धालु महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दीप यज्ञ का संचालन नंदलाल ठाकुर ने किया। गायन-वादन टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन गायत्री जयंती का आयोजन किया गया ।वक्ताओं ने गायत्री माता और गंगा माता के पृथ्वी पर अवतरण की चर्चा करते हुए उनकी महत्ता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के महाप्रयाण दिवस का स्मरण करते हुए गायत्री माता की उनकी साधना और मानव कल्याण के लिए किये गए उनके अद्भुत कार्यों की श्रद्धापूर्वक चर्चा की गई। हम सुधरेंगे, युग बदलेगा का अनुपालन करने पर बल दिया गया तथा संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण के लिए अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की सफलता में नव निर्वाचित मुख्य ट्रस्टी अरविन्द प्रसाद ,आनंद बजाज ,मामराज अग्रवाल ,पुष्पांजलि ,मीरा देवी, ललिता देवी, अहिल्या देवी, नीतू बजाज ,रीतू देवी रामदुलारी,मंजू, पूनम देवी, गिरीश देवी, आशा, प्रतिभा, आरती देवी, सुजीत कुमार, परिव्राजक प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों और समीपवर्ती बेगूसराय जिले के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
समाचार के साथ हवन यज्ञ करते श्रद्धालुओं की फोटो संलग्न है।