उ म वि कलवाडा के वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं को जूनियर क्लास के छात्र-छात्राओं के द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया और सम्मानित किया गया।

शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवाड़ा में वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन वर्ग 7 के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, पूर्व पीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, विकेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन बरिये शिक्षिका नवजोत कौर के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में वर्ग 7 के छात्रों और जुनियर छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नृत्य ,गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक और कक्षा 8 के सभी बच्चों को मजेदार शीर्षक दिए गए। बीईओ श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सहायक शिक्षक उदय सिंह, रामनाथ पंडित, अरुण कुमार, मिंन्तुल्लाह रहमानी ,प्रेम कुमार, रितेश कुमार, गुरजंट सिंह ,पंकज कुमार ,शिव कुमार ,सुरेंद्र माझी, रोशन कुमार, कामिनी कुमारी ,संगीता कुमारी, कुमारी अनिला मंजू कुमारी, प्रदीप कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे ।
समाचार के साथ विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित बीईओ, प्रधानाध्यापक एव शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं की फटो संलग्न।




