70 वीं बीपीएससी के सफल अभ्यर्थी का हुआ भव्य सम्मान युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने का दिया संदेश।
शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड के मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार भवन में शुक्रवार को डॉ. कलाम फाउंडेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट के तत्वावधान में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले दो मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शंकरपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार तथा रमौल गांव निवासी स्वाति कुमारी को अंगवस्त्र, मोमेंटो, मेडल, प्रशस्ति पत्र, शिवाजीनगर के कर्मवीर नामक पुस्तक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने की, जबकि संचालन संस्था के संस्थापक ललित कुमार सिंह एवं सचिव राज नारायण ने संयुक्त रूप से किया। समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, संस्थापक ललित कुमार सिंह, सचिव राज नारायण, सेवानिवृत्त शिक्षक राम गोविंद मंडल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सिंह तथा सम्मानित अभ्यर्थी स्वाति कुमारी एवं अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक ललित कुमार सिंह ने अभिषेक कुमार को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा शिवाजीनगर के कर्मवीर नामक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। वहीं संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने स्वाति कुमारी को भी पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद दोनों सफल अभ्यर्थियों के माता-पिता को मिथिला की परंपरा के अनुरूप पाग, चादर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने इस सम्मान को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। समारोह में बताया गया कि शंकरपुर गांव निवासी दीपक कुमार एवं इंदु कुमारी के पुत्र अभिषेक कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 1319वीं रैंक प्राप्त कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं रमोल गांव निवासी शिक्षक रोहित कुमार एवं शिक्षिका तंत्रा कुमारी की पुत्री स्वाति कुमारी ने 707वीं रैंक प्राप्त कर सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर पद हासिल किया है। दोनों की सफलता पर पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व दोनों सफल अभ्यर्थियों का पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में छात्रों द्वारा पुष्पवर्षा एवं बेड के साथ पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद पब्लिक लाइब्रेरी से मॉडल स्कूल प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार तक पैदल सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर दोनों अभ्यर्थियों का अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। संस्था के संस्थापक ललित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पूंजी उसके शिक्षित एवं संस्कारित युवा होते हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक कुमार एवं स्वाति कुमारी की सफलता शिवाजीनगर ही नहीं बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का सपना था कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शिक्षा के बल पर देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचें। फाउंडेशन इसी उद्देश्य के साथ लगातार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से युवाओं का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिलती है। सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन, बेहतर संसाधन और निरंतर मेहनत की है। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। सम्मानित अभ्यर्थी अभिषेक कुमार ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। वहीं स्वाति कुमारी ने छात्राओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यदि दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ तैयारी की जाए तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष राम शंकर सिंह एवं सुरेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, प्रतिभा सम्मान एवं ग्रामीण विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। समारोह में समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, मुखिया रामचंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, राजन कुमार,बीस सूत्री उपाध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार, रंजन कुमार, राम पुकार सिन्हा, योगाचार्य डॉ. रमाकांत सिंह, श्रवण कुमार, राम पुनीत सिंह, अरविंद कुमार सिंह, प्राचार्य बैद्यनाथ प्रसाद सिंह,सेवानिवृत्त प्रो

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
कुंदेश्वर प्रसाद सिंह, राम गोविंद मंडल, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अखिलेश कुमार, रितेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, उमेश प्रसाद राय, चंदन कुमार सिंह, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, श्याम बाबू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और युवा प्रेरणा का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।
समाचार के साथ दोनों अभ्यर्थी के भव्य सम्मान समारोह में शामिल माता-पिता,एवं अभिभावकों, संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया फोटो संलग्न।


