बिहारसाहित्य

साहित्य अकादमी और गांव घर के संयुक्त आयोजन में हुआ ग्रामलोक

साहित्य अकादेमी और गाम घर के संयुक्त आयोजन में हुआ ‘ग्रामलोक’

शिवाजीनगर । साहित्य अकादेमी, भारत सरकार एवं गाम घर के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड विकास भवन, शिवाजीनगर में ‘ग्रामलोक’ साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, अंचलाधिकारी आम्वपाली , संयोजक एन. मंडल एवं साहित्यकारों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मैथिली साहित्यकारों को मिथिला पेंटिंग, पाग एवं चादर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गाम घर के संरक्षक गोविंद कुमार ने की। इस अवसर पर मैथिली के छह रचनाकारों अनिरुद्ध झा दिवाकर, साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित अमित कुमार मिश्रा, शेफालिका, राम स्वरूप सहनी ‘रोसडाई’, आशा कुमारी एवं वंदना चौधरी, साहित्यकार प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। अनिरुद्ध झा दिवाकर ने शारदे वंदना प्रस्तुत की। अमित कुमार मिश्रा की ‘दू बखत केर रोटी लेल मजबूर छी’ रचना को सराहना मिली। शेफालिका के हास्य गीत ‘सेल्फी बाली कनिया’ पर सभागार तालियों से गूंज उठा। आशा कुमारी ने ‘हम उर्मिला छी’ के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। समन्वयक सह गाम घर संस्थापक फिल्मकार एन. मंडल ने ‘गाम घर’ कविता का पाठ किया। उन्होंने कहा कि ‘ग्रामलोक’ का उद्देश्य साहित्य को गांव तक पहुंचाना और ग्रामीण जीवन की आवाज को साहित्यिक मंच देना है। कार्यक्रम में ग्रामीण साहित्यप्रेमियों ने मैथिली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति पर संवाद किया। मौके पर संजय कुमार सहनी, असर्फी सहनी मुखिया, सरोज कुमार सिंह पंसस, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम पुकार मंडल, डा रामा कान्त सिंह, संतोष राज,प्रो नंद कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

    1. ßकार्यक्रम का फोटो संलग्न

Related Articles

Back to top button