शिवाजीनगर में गायत्री शक्तिपीठ एवं मंदिर निर्माण को लेकर परिजनों की गोष्टी सहरसा जॉन समन्वयक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
![](https://mediaworldnews.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231224-WA0000-1-780x470.jpg)
शिवाजीनगर । शिवाजीनगर प्रखंड के पब्लिक लाइब्रेरी शिवाजीनगर के प्रांगण में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ एवं मंदिर निर्माण को लेकर सहरसा के जॉन समन्वयक डॉक्टर अरुण जायसवाल की अध्यक्षता में गायत्री परिजनों की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए जॉन समन्वयक श्री जायसवाल ने गायत्री शब्द की विस्तार से संधि विच्छेद किया उन्होंने कहा 2050 तक पृथ्वी पर सातोंगुन की आगमन होगी और मानव में देवत्व और सतयुग की अवतरण होगी। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय के आसपास की परिधि में तीन कठ्ठा जमीन ट्रस्ट के नाम से रजिस्ट्री के उपरांत गायत्री माता की भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर पांच सदस्य टीम की गठन भी की गई। गोष्ठी में प्रखंड के महावीर मंदिर चितौड़ा के प्रांगण में 11 मार्च से 2024 से 14 मार्च 2024 तक होने वाली 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। गोष्टी को डॉ अजय कुमार, अमरकांत झा, राजेश मुखिया, मीनाक्षी वर्मा मुख्य ट्रस्टी सदस्य , अनीता दीदी, ललित कुमार सिंह डीसीएलआर, पूर्व बीआर पी बालमुकुंद सिंह, डॉ उमेश प्रसाद सिंह, शिवजी मंडल शिक्षक, डॉ रमाकांत सिंह योगाचार्य, राम पुकार सिंह, सुभाष सिंह ने संबोधित किया। मौके पर शत्रुघ्न सिंह, प्रियंका कुमारी, राज नारायण सिंह पवन कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, राजकुमार मुखिया, रामकरण मंडल , राम भजन मंडल, हरे राम मंडल, शंकर सिंह, अरविंद कुमार सिंह ,अजीत कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह ,अभिषेक कुमार झा, सुरेश कुमार सिंह एस न्यूज़ संवाददाता
सहित अन्य गायत्री परिजन उपस्थित थे।
समाचार के साथ गोष्ठी में उपस्थित जॉन समन्वयक एवं गायत्री परिवार के परिजनों की फोटो संलग्न।